
नोवामुंडी न्यू टाउनशिप काली पूजा पंडाल में 7 दिनों तक चलेगा भोग आयोजन, कमेटी की बेहतर व्यवस्था बनी आकर्षण का केंद्रप्रतिनिधि, नोवामुंडी टाटा स्टील परिसर स्थित न्यू टाउनशिप काली पूजा पंडाल में भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ गुरुवार को रथ में सवार होकर अपनी मौसीबाड़ी पहुंचे.परंपरा के अनुसार प्रभु जगन्नाथ नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विराजमान रहेंगे।

इस दौरान सुबह और शाम विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है।शुक्रवार को मौसीबाड़ी में महाभोग आयोजन का पहला दिन था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। भक्तों के बीच खिचड़ी, खीर और सब्जी का महाप्रसाद वितरित किया गया। दोपहर के समय महाभोग लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में बदल गया.आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.प्रसाद वितरण के लिए महिला और पुरुष भक्तों की अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं।

प्रसाद ग्रहण करने के बाद पत्तल-दोना डालने के लिए भी महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था की गई है.वहीं हाथ धोने के लिए भी अलग-अलग स्थान बनाए गए हैंकमेटी की ओर से हांडी भोग के लिए टोकन व्यवस्था रखी गई है.हांडी भोग का मूल्य 60 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके लिए टोकन प्रतिदिन शाम 7 बजे से काटे जाएंगे।न्यू टाउनशिप काली पूजा पंडाल स्थित मौसीबाड़ी में महाभोग का आयोजन लगातार 7 दिनों तक किया जाएगा। धार्मिक आस्था और बेहतर प्रबंधन के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
