
समूचा कल्पकथा परिवार साहित्य साधना के लिए हम सभी के हृदय में बसता है – रघुवंशमणि सिंह
प्रभु श्री राधा गोपीनाथ जी महाराज की कृपा से संचालित कल्पकथा साहित्य संस्था परिवार की संवाद प्रभारी ज्योति सिंह ने बताया कि जुलाई २०२६ मासिक सम्मान समारोह में कल्पकथा परिवार ने विविध विधाओं में विद्वान रचनाकारों को सम्मानित किया।
डॉ. गजेंद्र हरिहारनों दीप की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार, समाजसेवी प्रधान संपादक एवं संचालक राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका श्री रघुवंशमणि सिंह जी जमशेदपुर झारखंड के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का कल्पकथा साहित्य संस्था के यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया गया जिसमें देश भर के साहित्य प्रेमीजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
पवनेश मिश्र के संचालन के आयोजन में विद्यावाचस्पस्ति डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र आदित्य विद्यासागर को कल्प सृजन भूषण, पण्डित अवधेश प्रसाद मिश्र मधुप को कल्प कवि कुल कलश, सूर्यपाल नामदेव चँचल को कल्प वैचारिक शिखर, विजय रघुनाथराव डांगे को कल्प शब्द साधक सम्मान से सम्मानित किया गया। वही मंच संचालन एवं संयोजन हेतु कीर्ति त्यागी को कल्प भेंटवार्ता, अतुल कुमार खरे को कल्प कथा मंजूषा, एवं अमित पण्डा अमिट रोशनाई को कल्प प्रगीत आनंद विशेष अलंकरण से अलंकृत किया गया जबकि रमापति मौर्य को कल्प शिल्प विभूषण सम्मान प्रदान किया गया।
कल्पकथा परिवार द्वारा विशेष रूप से सृजन और नवाचार को प्रोत्साहन देने के लिए संचालित शब्द आधारित सृजन कार्यक्रम दैनिक कल्प सर्जना में पटल प्रभारी विशेष कल्प सर्जना ध्वजवाहक सम्मान से डॉ जया शर्मा प्रियंवदा, ज्योति प्यासी, प्रेमलता कुमारी पुष्पेश, गरिमा वार्ष्णेय, सूर्यपाल नामदेव चँचल, जितेंद्र शास्त्री, अमित पण्डा अमिट रोशनाई अभिनंदन किया गया जबकि मणिका वर्मा को कल्प सृजन कौशल सम्राट, सान्द्रा लुटवान गणेश को कल्प सृजन कौशल मुकुट, एवं कंचना मिश्रा को कल्प सृजन कौशल प्रासाद प्रशस्ति पत्र से सत्कारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय दैनिक न्यूज धमाका के संस्थापक एवं संचालक श्री रघुवंशमणि सिंह ने कहा कि समूचा कल्पकथा परिवार अपनी साहित्य साधना के लिए हम सभी के हृदय में बसता है। अंत में देश प्रेम की भाव धारा को समर्पित राष्ट्रगीत वन्दे मातरम के १५०वैं स्मरणोत्सव वर्ष में अमर बलिदानियों के सम्मान में वन्देमातरम गायन के पश्चात सभी का आभार व्यक्त किया गया।
