
नोवामुंडी, 2 जुलाई: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर नोवामुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पप्पू रजक लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार दोपहर वे बिना किसी औपचारिक काफिले और तामझाम के, रेल फाटक से पैदल चलते हुए करीब 500 मीटर दूर राजकीय मध्य विद्यालय, नोवामुंडी बाजार पहुंचे।

यहाँ बूथ संख्या 92, 93, 94, 95 और 96 पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) SIR से संबंधित कार्यों में जुटे थे। बीडीओ को अचानक अपने बीच पाकर वहाँ मौजूद लोग भी आश्चर्यचकित रह गए। पप्पू रजक ने किसी खास प्रोटोकॉल के बजाय आम लोगों के बीच खड़े होकर सीधे मतदाताओं और बीएलओ से बातचीत की और चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने बीएलओ और सुपरवाइजरों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता इस सूची से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी योग्य नागरिकों के SIR प्रपत्र
