
प्रतिनिधि, नोवामुंडी नोवामुंडी बाजार में भक्ति का माहौल चरम पर है। शुक्रवार सुबह 9 बजे दुर्गा पूजा पंडाल परिसर से 108 भव्य कलशों के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा पंडाल से प्रारंभ होकर ऐतिहासिक उड़िया छठ तालाब पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु पवित्र जल भरकर पुनः पंडाल लौटेंगे।कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे। पूरे मार्ग में “जय माता दी” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।इस अवसर पर पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ भगवान शिव (शिवलिंग), मां पार्वती, भगवान गणेश, भगवान कार्तिकेय और वीर बजरंगबली की प्रतिमाओं की भी विधिवत प्राण प्रतिष्ठा व स्थापना की जाएगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना संपन्न होगी।दुर्गा पूजा समिति ने भव्य आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का उल्लास छा गया है।
