
प्रतिनिधि, नोवामुंडी गुवा थाना क्षेत्र के गंगंदा ठाकुरा गाँव निवासी 32 वर्षीय पातोर चंपीया ट्रैक्टर से अपने खेतों में धान बनाई कर शाम को वापस घर लौटते समय ट्रैक्टर पलटने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पलट जाने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टिस्को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।डॉक्टरों के अनुसार, घायल के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। इसके अलावा छाती और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने उनकी स्थिति चिंताजनक बताई है और लगातार निगरानी में रखा गया है।घटना की सूचना मिलते ही घायल के परिजन टिस्को अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल है।
