
कल पुलिस अधीक्षक महोदय पश्चिम सिंहभूम चाईबासा को एक गुप्त सूचना मिली थी की नोवामुंडी थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध मोटरसाइकिल चोर चोरी का मोटरसाइकिल बेचने के उद्देश्य से भ्रमणशील है उक्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक महोदय ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू के नेतृत्व में थाना प्रभारी नोवामुंडी, किरीबुरू, बड़ा जामदा पुलिस को मिलाकर एक छापामारी दल का गठन किया इसी क्रम में यह भी सूचना प्राप्त हुई कि सिदगोड़ा थाना जमशेदपुर पुलिस भी मोटरसाइकिल चोर के तलाश में इस क्षेत्र में छापामारी हेतु आई हुई थी इसके बाद दोनों जिलों की पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर नोवामुंडी थाना क्षेत्र के डुकासांई से अभियुक्त सोनू लोहार उर्फ भोला उम्र 20 वर्ष एवं राजा पूर्ति उम्र 23 वर्ष को टोंटोगढ़ थाना छोटानागरा से गिरफ्तार किया दोनों आरोपियों के निशान देही पर कल 20 चोरी के दोपहिया वाहनों को जप्त किया गया एवं अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
जप्त गाड़ियों में एक्टिवा, यामाहा, हीरो होंडा ,ग्लैमर ,स्प्लेंडर, सुपर स्प्लेंडर समेत विभिन्न कंपनियों की गाड़ियां शामिल हैं

इस छापेमारी दल में श्री विनीत कुमार किंडो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किरीबुरू,वासुदेव मुंडा पुलिस निरीक्षक नोवामुंडी अंचल ,नयन कुमार सिंह थाना प्रभारी ,रोहित कुमार थाना प्रभारी किरीबुरु, बालेश्वर उरांव थाना प्रभारी बड़ा जामदा ओपी, पुलिस अवर निरीक्षक पूर्णिमा कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक दानियल सांगा सिदगोड़ा थाना जमशेदपुर, पुलिस अवर निरीक्षक सुशांत सुंडी सिदगोड़ा थाना जमशेदपुर ,देवशरण महतो सिदगोड़ा थाना जमशेदपुर, ललन कुमार सांगा सिदगोड़ा थाना रिजर्व गार्ड ,एवं नोवामुंडी थाना, किरीबुरू थाना एवं बड़ा जामदा थाना के सशस्त्र बल शामिल थे
