विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नोआमुंडी में जागरूकता अभियान, रैली एवं संगोष्ठियों का आयोजन

नोआमुंडी, 31 मई 2026: विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल, नोआमुंडी द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Unmasking the Appeal: Countering Nicotine and Tobacco Addiction” अर्थात अपील को उजागर करना : निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना पर आधारित जागरूकता सत्रों में कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन की लत के दुष्प्रभावों, कैंसर, हृदय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
31 मई को आयोजित जागरूकता रैली में लगभग 170 लोगों ने भाग लिया, जिनमें नोआमुंडी कॉलेज के 65-70 विद्यार्थी, शिक्षक, सुरक्षा कर्मी तथा TMH के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। रैली को अवनीश कुमार, चीफ-माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने अस्पताल परिसर, मुख्य सड़क, नोआमुंडी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन के बीच तंबाकू विरोधी संदेश पहुंचाया तथा पंपलेट वितरित किए गए।
रैली के उपरांत TMH-नोआमुंडी में आयोजित जागरूकता सत्र में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को डॉ. एएस चटर्जी, डॉ. एके मोहंती, डॉ. सुचिस्मिता दास, डॉ. ओम प्रकाश एवं डॉ. संगीता भद्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने संबोधित किया। इसके पूर्व 29 एवं 30 मई को OHC-नोआमुंडी में दो जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 50-55 संविदा कर्मियों ने भाग लिया। वहीं 30 मई को JRDTTI एवं सुरक्षा विभाग के 75-80 कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
सभी कार्यक्रमों में तंबाकू छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। पहली बार नोआमुंडी कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से सराहा गया। कुल चार जागरूकता सत्रों एवं रैली के माध्यम से लगभग 350 लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं इसके रोकथाम संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ। तंबाकू निषेध दिवस पर नोआमुंडी में जागरूकता अभियान, रैली एवं संगोष्ठियों का आयोजन
नोआमुंडी, विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर टाटा मेन हॉस्पिटल, नोआमुंडी द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “Unmasking the Appeal: Countering Nicotine and Tobacco Addiction” अर्थात अपील को उजागर करना : निकोटीन और तंबाकू की लत का मुकाबला करना पर आधारित जागरूकता सत्रों में कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा विद्यार्थियों को तंबाकू एवं निकोटीन की लत के दुष्प्रभावों, कैंसर, हृदय रोग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
31 मई को आयोजित जागरूकता रैली में लगभग 170 लोगों ने भाग लिया, जिनमें नोआमुंडी कॉलेज के 65-70 विद्यार्थी, शिक्षक, सुरक्षा कर्मी तथा TMH के डॉक्टर एवं स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। रैली को अवनीश कुमार, चीफ-माइन प्लानिंग एंड प्रोजेक्ट्स ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने अस्पताल परिसर, मुख्य सड़क, नोआमुंडी बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन के बीच तंबाकू विरोधी संदेश पहुंचाया तथा पंपलेट वितरित किए गए।
रैली के उपरांत TMH-नोआमुंडी में आयोजित जागरूकता सत्र में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम को डॉ. एएस चटर्जी, डॉ. एके मोहंती, डॉ. सुचिस्मिता दास, डॉ. ओम प्रकाश एवं डॉ. संगीता भद्रा सहित अन्य चिकित्सकों ने संबोधित किया। इसके पूर्व 29 एवं 30 मई को OHC-नोआमुंडी में दो जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 50-55 संविदा कर्मियों ने भाग लिया। वहीं 30 मई को JRDTTI एवं सुरक्षा विभाग के 75-80 कर्मचारियों के लिए विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
सभी कार्यक्रमों में तंबाकू छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। पहली बार नोआमुंडी कॉलेज के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी को विशेष रूप से सराहा गया। कुल चार जागरूकता सत्रों एवं रैली के माध्यम से लगभग 350 लोगों को तंबाकू के दुष्प्रभावों एवं इसके रोकथाम संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का समापन समाज को तंबाकू मुक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।
