
नोवामुंडी, 31 मई 2026: नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत कांडेनाला गांव निवासी राम सिंकु की माता जी के निधन का समाचार प्राप्त होने पर जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने दिवंगत आत्मा के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परिवार के लिए यह अत्यंत दुःखद और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

सिंगबोंगा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
