
सरायकेला/कांड्रा :
सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन सा वीडियो वायरल हो जाए, यह कहना मुश्किल है। ऐसा ही कुछ कमाल कर दिखाया है स्थानीय युवा सह सोशल इन्फ्लुएंसर प्रदीप कुमार ने। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए उनके एक वीडियो ने मात्र ढाई दिन (60 घंटे) में 1 लाख 68 हजार (168K) से अधिक व्यूज बटोर कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। इस बड़ी सफलता और माइलस्टोन को सेलिब्रेट करने के लिए प्रदीप कुमार ने एक खास जश्न का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे , विशाल यादव, समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो,श्याम नारायण
और अपने करीबी दोस्तों के साथ मिलकर केक काटा और खुशियाँ साझा कीं।
दोस्तों के साथ होटल में बनाया था वीडियो
प्रदीप कुमार ने मीडिया से बात करते हुए अपनी इस सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया, “कुछ दिन पहले मैं अपने एक दोस्त के साथ होटल में था। वहीं बैठे-बैठे हमने एक पुराने सदाबहार गाने पर एक छोटा सा वीडियो बना लिया और उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। हमें अंदाज़ा नहीं था कि लोग इसे इतना पसंद करेंगे। पोस्ट करने के मात्र 24 घंटे के भीतर ही इस पर 68 हजार व्यूज आ गए और देखते ही देखते मात्र ढाई दिन में यह आंकड़ा 1 लाख 68 हजार को पार कर गया।”
इंस्टाग्राम फैमिली और दर्शकों का जताया आभार
इस खास मौके पर प्रदीप कुमार ने अपनी पूरी ‘इंस्टाग्राम फैमिली’ और सोशल मीडिया से जुड़े तमाम दर्शकों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है, उसी की बदौलत आज यह मुमकिन हो पाया है। केक कटिंग सेरेमनी के दौरान मौजूद सोशल इन्फ्लुएंसर चंदन कुमार दे,विशाल यादव, श्याम नारायण और समाजसेवी डॉ. जोगेंद्र प्रसाद महतो ने भी प्रदीप को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे आगे भी इसी तरह दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।
