
रोहिण पर्व के उपलक्ष में गम्हरिया प्रखंड के बुरूडीह पंचायत अंतर्गत श्री श्री शिव पूजा कमिटी काँकि मणिपुर गांव में आज गुरुवार को भोक्ता पूजा का समापन हुआ.
अंतिम दिन सुबह भगवान शिव की अराधना कर खुशहाली की कामना की गयी. इससे पूर्व रात में कांकी मणिपुर गांव में छऊ नृत्य, कार्यक्रमों का आयोजन किया था.
कार्यक्रम में गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह,कांकी,रघुनाथपुर, रतनपुर .बैजनाथपुर, गिद्दीबेड़ा,
कांड्रा,डुमरा समेत विभिन्न पंचायत के सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए.इसमें भक्तों ने अपनी पीठ पर नुकीली कील लगाकर लकड़ी के ऊंचे खंभे के सहारे लटक कर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था प्रकट की. वही कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मेघनाथ सिंह सरदार,सचिव विक्रम सिंह सरदार सह ग्राम प्रधान, कोषाध्यक्ष जगरनाथ सिंह सरदार, सक्रिय सदस्य विश्वनाथ सिंह सरदार,पुजारी मांग सिंह सरदार उपस्थित थे
