
नोवामुंडी जमीयत अहले हदीस मस्जिद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज गुरुवार सुबह 6:45 बजे अकीदत और धार्मिक उत्साह के साथ अदा की गई। नमाज को लेकर मस्जिद परिसर में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई थी, जिससे सभी लोगों ने सुव्यवस्थित ढंग से इबादत की।
बकरीद की नमाज मौलाना नोमान अंसारी सलाफी ने पढ़ाई। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई।

इस मौके पर मस्जिद कमेटी के सेक्रेट्री फिरोज हुसैन, सदर तबरेज आलम, अफरोज हुसैन, दानिश, मामूर, चुन्नू, रेयान, फैजान, जमाल हुसैन, नजमुल होदा, शाहिद, वाहिद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।
बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चंद्र राय सोरेन, जैप के जवान अरविंद चौहान और संजय कुमार राम तैनात रहे। इधर, डांगोवापोसी में भी सुबह 7:30 बजे काफी शाँतिपूर्ण महौल में नमाज अदा की गई. प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई।

