
नोवामुंडी,टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में 15 मई से 20 मई 2026 तक साप्ताहिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कक्षा नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशि कला ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति दी।
समर कैंप के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु विविध रचनात्मक एवं खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें चित्रांकन, ग्रीटिंग कार्ड निर्माण, बटरफ्लाई क्राफ्ट, एरोप्लेन मॉडल तथा हाउस एक्टिविटी प्रमुख रहीं। साथ ही बच्चों को वार्मअप एक्सरसाइज, ज़ुम्बा, टिक-टैक-टो, हुला-हूप्स सहित विभिन्न मनोरंजक खेल भी खिलाए गए।
अपने संबोधन में प्राचार्या श्रीमती शशि कला ने कहा, “गर्मी की छुट्टियाँ केवल आराम का समय नहीं, बल्कि कुछ नया सीखने, अपनी प्रतिभा को निखारने और व्यक्तित्व विकास का सुनहरा अवसर हैं। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से बाहर की व्यावहारिक दुनिया से जोड़ना है, ताकि वे केवल पढ़ें ही नहीं, बल्कि करके सीखें।”
कैंप के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।
