


संवाददाता, नोवामुंडी
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी 59 परीक्षार्थी सफल घोषित हुए, जिससे पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस वर्ष परीक्षा में विज्ञान संकाय से 37 एवं वाणिज्य संकाय से 22 विद्यार्थी शामिल हुए थे। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे नोवामुंडी क्षेत्र का नाम रोशन किया है।


विज्ञान संकाय में बासमा कौसर बनी टॉपर
विज्ञान संकाय में बासमा कौसर ने 96.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं वैभव विजय ने 94.80 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा तथा सानिया नईम ने 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
बासमा कौसर ने अंग्रेजी में 95, गणित में 78, भौतिक विज्ञान में 89, रसायन विज्ञान में शत-प्रतिशत 100, जीव विज्ञान में 99 तथा शारीरिक शिक्षा में 98 अंक प्राप्त किए।
वैभव विजय ने अंग्रेजी में 95, गणित में 84, भौतिक विज्ञान में 88, रसायन विज्ञान में 96, जीव विज्ञान में 98 एवं शारीरिक शिक्षा में 97 अंक प्राप्त किए।
सानिया नईम ने अंग्रेजी में 94, हिंदी में 84, भौतिक विज्ञान में 70, रसायन विज्ञान में 91, जीव विज्ञान में 91 एवं शारीरिक शिक्षा में 92 अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य संकाय में सिद्धांत दास अव्वल
वाणिज्य संकाय में सिद्धांत दास ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। श्रृति कुमारी ने 86.40 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा एवं सागरिका दास ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
सिद्धांत दास ने अंग्रेजी में 91, अर्थशास्त्र में 84, बिजनेस स्टडीज में 91, अकाउंटेंसी में 91, शारीरिक शिक्षा में 98 तथा कंप्यूटर साइंस में 89 अंक प्राप्त किए।


श्रृति कुमारी ने अंग्रेजी में 92, अर्थशास्त्र में 82, हिंदी में 77, बिजनेस स्टडीज में 86, अकाउंटेंसी में 72 एवं शारीरिक शिक्षा में 95 अंक प्राप्त किए।
सागरिका दास ने अंग्रेजी में 79, अर्थशास्त्र में 72, हिंदी में 76, बिजनेस स्टडीज में 68, अकाउंटेंसी में 46 एवं शारीरिक शिक्षा में 85 अंक प्राप्त किए।
प्राचार्या ने दी बधाई, कहा — “मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम”
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत,
शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का सामूहिक परिणाम है।
उन्होंने कहा,
“टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को प्राथमिकता देता आया है। बच्चों ने जिस लगन और आत्मविश्वास के साथ यह सफलता प्राप्त की है, वह पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा, समाज और देश का नाम रोशन करेंगे। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।”
प्राचार्या ने आगे कहा कि विद्यालय केवल परीक्षा परिणाम तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं नैतिक विकास पर भी विशेष ध्यान देता है।
विद्यालय में खुशी का माहौल
परीक्षाफल प्रकाशित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों एवं अभिभावकों को दिया, वहीं अभिभावकों ने विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में भी टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा।
