
दिनांक 13 मई 2026 दिन बुधवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप से प्रेरणा समिति की माननीया अध्यक्ष श्रीमती मधुस्मिता जेना उपस्थित रहीं साथ ही प्रेरणा समिति की माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका रंजन एवं माननीय सदस्य श्रीमती अभिश्वेता मिश्रा भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय मुख्य अतिथि श्रीमती मधुस्मिता जेना श्रीमती सारिका रंजन श्रीमती अभिश्वेता मिश्रा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, सचिव चितरंजन बेहरा, कोषाध्यक्ष मालती लागुरी एवं स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्या सीमा पालित गुरु मां के संयुक्त करकमलों से मां सरस्वती, ॐ, भारत माता के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्पार्पण कर हुआ।

कार्यक्रम में गुरु मां द्वारा अतिथि परिचय एवं प्रस्तावना प्रस्तुत की गई।
मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना को अंग वस्त्र, श्रीफल, तुलसी का पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।
सारिका रंजन जी एवं अभिश्वेता मिश्रा जी को भी अंगवस्त्र, श्रीफल एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आगे भैया-बहनों द्वारा स्वागत गीत सह नृत्य प्रस्तुत किया गया।
तत्पश्चात् रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित काव्यों में सशक्त महिलाओं के चित्रण को नृत्य के माध्यम से दर्शाया गया।
कार्यक्रम में आगे कक्षा दशम सत्र 2025-26 के दस उत्तम मेधावी छात्रों को अभिभावकों के साथ प्रशस्ति चिन्ह, अंगवस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता, तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इसके पश्चात् सचिव चितरंजन बेहरा ने अपने मार्गदर्शन में भैया बहनों को संबोधित करते हुए आगे भी जीवन में सफलता की ऊंचाइयां चढ़ने को कहा एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्य अतिथि मधुस्मिता जेना ने अपने भैया बहनों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जीवन में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार जरूरी है और यह विद्यालय भैया बहनों को संस्कारित रहना सिखाता है।

आशीष वचन देते हुए अध्यक्ष महोदय सुनील कुमार सिंह जी ने सभी भैया बहनों को साधुवाद दिया एवं अष्टम से दशम तक के भैया बहनों को भी उनसे प्रेरणा लेने को कहा।
तत्पश्चात् लेवनार्ड अल्वेस्टर बोदरा आचार्य जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
अंत में बहन प्रीतिका रवि दास एवं शीतल नायक द्वारा शांति मंत्र किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन वैजयंती पान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सभी आचार्य दीदी जी ने अंश ग्रहण किया साथी इस कार्यक्रम में कक्षा अष्टम से दशम तक के भैया-बहन भी उपस्थित रहे। संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
