
गोविंदपुर। “स्वच्छ गोविंदपुर, स्वस्थ गोविंदपुर” अभियान के तहत जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा के नेतृत्व में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी और हाईवे वाहनों की मदद से कई टन कचरे का निस्तारण किया गया।अभियान के तहत छोटा गोविंदपुर स्थित सरकारी हाट बाजार परिसर, मुख्य सड़क किनारे,डबल स्टोरी,हनुमान मंदिर के समीप जमा कूड़े के ढेर तथा सामुदायिक विकास मैदान (अंकित ड्रेस के सामने) से कचरा हटाया गया।बताया गया कि हर वर्ष बरसात के मौसम में छोटा गोविंदपुर मलेरिया व मच्छर जनित रोगों का केंद्र बन जाता है। ऐसे में इस विशेष सफाई अभियान को जनस्वास्थ्य की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए नियमित साफ-सफाई की मांग की है।
