
प्रतिनिधि, नोवामुंडीबंगाली पाड़ा निवासी जे. की. अहमद की पुत्री जिया खातून ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नोवामुंडी पद्मावती जैन सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल की मैट्रिक परीक्षा में टॉप कर न सिर्फ अपने स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है।जिया खातून ने बताया कि उन्होंने इस सफलता के लिए प्रतिदिन लगभग 15 से 16 घंटे तक कठिन परिश्रम किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का पूरा श्रेय अपनी गुरु मां (प्रचार्या) सीमा पालीत, अपने परिवार और विशेष रूप से अपनी दादी हसीना खातून को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से वह लगातार आगे बढ़ती रहीं।अपनी भविष्य की योजना साझा करते हुए जिया ने बताया कि वह आगे चलकर वकील (लॉयर) बनना चाहती हैं, ताकि समाज में न्याय और अधिकारों की मजबूत आवाज बन सकें।उनकी माता शबाना खातून गृहिणी हैं। परिवार में छोटी बहन जोया खातून, जो कक्षा 9वीं में पढ़ाई कर रही है, तथा छोटा भाई जियान अहमद भी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। पूरे परिवार और मोहल्ले में जिया की इस उपलब्धि पर गर्व और खुशी का माहौल है।स्थानीय लोगों ने जिया की सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। जिया खातून को 93.80% नंबर मिला है
