
स्लिप मैनेजमेंट से स्कोर मैनेजमेंट तक
करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के डिपार्टमेंट ऑफ़ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं करियर प्लानिंग एवं गाइडेंस सेल तथा जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में “कौशल एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम” के अंतर्गत आज एक विशेष सत्र का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का विषय: “SLEEP SMART, SCORE BETTER” कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजन हुआ । कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. झुंपा मुखर्जी रहीं जो एक हेल्थ एड्यूकेटर है।यह सत्र केवल व्याख्यान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक इंटरैक्टिव वर्कशॉप के रूप में आयोजित हुआ। इसमें छात्रों को वैज्ञानिक शोधों पर आधारित नींद प्रबंधन की तकनीकें, परीक्षा के दौरान एकाग्रता बढ़ाने के प्रैक्टिकल टिप्स, डिजिटल डिस्ट्रैक्शन से बचने के तरीके और तनाव को उत्पादक ऊर्जा में बदलने की रणनीतियां सिखाई गईं।
कार्यक्रम में “स्लीप साइकिल ट्रैकिंग”, “पावर नैपिंग”, “ब्रेन फूड” और “माइंडफुलनेस एक्सरसाइज” जैसे विषयों पर विशेष फोकस रखा गया। आयोजन टीम का उद्देश्य छात्रों को अकादमिक दबाव में भी शारीरिक और मानसिक रूप से संतुलित रखना था, ताकि वे बेहतर अंक प्राप्त करने के साथ-साथ अपने करियर के लिए भी तैयार हो सकें।कार्यक्रम को छात्रों की जबरदस्त प्रतिक्रिया और उत्साह देखने को मिली।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों को किताबों से आगे की दुनिया के लिए तैयार करते हैं।
विभागाध्यक्ष डॉ. आफताब आलम ने बताया कि बीबीए कोर्स में मैनेजमेंट के साथ-साथ सेल्फ-मैनेजमेंट भी उतना ही जरूरी है। नींद और फोकस को मैनेज करना सीखकर छात्र न सिर्फ परीक्षा बल्कि भविष्य की हर चुनौती बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। कार्यक्रम में डॉ अनवर साहब ,डॉ फिरोज आलम ,तथा विभाग के तमाम शिक्षक और भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अफ़ीफा ज़मन ने किया और धन्यवाद ज्ञापन साहिबा खान ने किया।
