
करीम सिटी कॉलेज साकची में हिन्दी विभाग द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया।अतिथि व्याख्यान का विषय था- “कबीर की सामाजिक और आध्यात्मिक चेतना”
अतिथि व्याख्यान के रूप में एस॰ पी॰ जैन कॉलेज, सासाराम, बिहार के प्राचार्य रहे डॉ. गुरुचरण सिंह ने अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कबीरदास की प्रासंगिकता तथा गंगा जमुनी तहजीब पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुभाष चंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। विभाग की प्राध्यापिका डॉ॰ संध्या सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय प्रवेश किया।उड़िया विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा मिश्रा ने कार्यक्रम की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। साथ ही इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कौसर तसनीम ने भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता से कबीरदास की रचनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाएँ शांत की । कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. संध्या सिन्हा ने किया तथा अंत में कार्यक्रम पर अपने विचार रखते हुए हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ॰ फिरोज आलम ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
