
अब से कुछ देर पहले मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया वह कल शाम को इलाज के लिए इस अस्पताल में भर्ती हुई थी आपको बताते चले कि आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था भारत की एक दिग्गज पार्श्व गायिका थी जिन्होंने 8 दशकों से अधिक समय में 12000 से अधिक गाने गए मराठी परिवार में जन्मी आशा जी ने कम उम्र में पिता को खोने के बाद फिल्मों में गाना प्रारंभ किया था 50 के दशक के संघर्ष के बाद उन्होंने अपनी अनूठी शैली में खुद को स्थापित किया आशा जी ने हिंदी के अलावा 20 से अधिक भाषाओं में पॉप, गजल, भजन और कव्वाली गायी उन्हें 2000 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया 2011 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे अधिक गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के रूप में मान्यता दी गई उन्हें क्वीन ऑफ बॉलीवुड के नाम से भी जाना जाता है वह न केवल अपनी गायकी बल्कि अपने जीवंत शैली के लिए भी जानी जाती है जिसने भारतीय संगीत में एक नया आयाम जोड़ा
