
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम ने विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर आयोजित वाकाथन में भाग लेकर ऑटिज्म बच्चो और एस्पायर मदर की हौसला बढ़ाई
विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस के अवसर पर एस्पायर मदर टीम के द्वारा आर्टिज्म बच्चों के साथ वाकाथन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम जे आर डी टाटा मुख्य परिसर, बिष्टुपुर मे कार्यक्रम हुई ।

कार्यक्रम का उद्देश्य आर्टिज्म से ग्रस्त नागरिको को मानवाधिकारो और मौलिक स्वतंत्रता की पूर्ण प्राप्ति का बढ़ावा देना और समाज में उनकी समान भागीदारी सुनिश्चत करना है।
कार्य क्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय और महिला तीरंदाज,प्रशिक्षक पूर्णिमा महतो ने फ्लैग अप कर किया । रेल सिविल डिफेंस टीम ने ऑर्टिज्म बच्चो के साथ एक किलोमीटर की वाकाथन कर ऑटिज्म बच्चो और एस्पायर मदर की हौसला बढ़ाई और शहर वासियो को जागरूक किया । रेल सिविल इंस्पेक्टर राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य संतोष कुमार ने एस्पायर मदर टीम प्रमुख डा० नवेदिता पाणिग्रही के कार्य,कार्यक्रम के आयोजन को अद्वितीय और कार्यो की प्रशंसा किया ।
विश्व आर्टिज्म जागरूकता वाकाथन कार्यक्रम में रेल सिविल डिफेंस टीम, लायंस क्लब, रॉटरी क्लब ,इनर व्हील कल्ब,यंग इडिया ग्रुप , सदर अस्पताल के चिकित्सक और सदस्यगण, उपस्थित रहे बच्चों और अभिभावकों को मेडल द्वारा सम्मानित कर हौसला बढ़ाई गई ।
