
कांड्रा में होली की धूम मची हुई है। कांड्रा एस0 के0 जी0 क्लब दुर्गा मंदिर से शुरू हुआ होलिका दहन का कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में उत्साह और आनंद का माहौल बना दिया। कांड्रा सीके कॉलोनी दुर्गा मंदिर, कंचन पाड़ा, आजाद बस्ती, कांड्रा बाजार, लाहकोठी, बाना डुंगरी और आसपास की बस्तियों में रंग-बिरंगी होली की शुरुआत होलिका दहन से हुई।
यह आयोजन पूरे क्षेत्रवासियों की भागीदारी से धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर और आसपास का इलाका उत्सव की रौनक से जगमगाया। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह उत्सव सामुदायिक मेल जोल और भाईचारे का प्रतीक है। सभी प्रतिभागियों ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन पहले से कहीं अधिक भव्य और सुरक्षित तरीके से हुआ, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग इसे बड़े आनंद के साथ देख पाए।
