
जय शनि देव पावन धाम मंदिर में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर कांड्रा बाजार पीपल पेड़ eßU के नीचे नीलकंठ बाबा मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव पार्वती का शुभ विवाह का आयोजन किया गया है। समाज सेवी रोशन प्रसाद साव ने बताया, “महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में शिव पार्वती का विवाह का आयोजन कल संध्या 5:00 बजे से शुरू होकर रात बारह बजे शिव पार्वती का विवाह संपन्न तक होगा।”
कार्यक्रम की जानकारी:
- संध्या 5:00 बजे: मटकोर, मड़वा, हल्दी, कलशा, घृतढ़ारी
- इसके बाद: रुद्राभिषेक और मेहदी
- रात बारह बजे: शिव पार्वती का शुभ विवाह
- हवन
- कार्यक्रम का समापन: खीर वितरण के साथ
समाज सेवी रोशन प्रसाद साव ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंदिर परिसर में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भक्त जनों की काफी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की देख रेख के लिए काफी अच्छे ढंग से व्यवस्था की गई है। शिवरात्रि पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिर परिसर में लगे रहेगी। महाशिवरात्रि के बाद ठीक दूसरे दिन भक्तों के बीच सुबह खीर का वितरण किया जाएगा।
जय शनि देव पावन धाम मंदिर कांड्रा बाजार में महाशिवरात्रि का कल होगा भव्य आयोजन :समाजसेवी रोशन प्रसाद साव
कल महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव पार्वती का विवाह का आयोजन। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
संपर्क करें:
समाजसेवी रोशन प्रसाद
85 40 924381
