
कांड्रा बानाडुंगरी स्थित शिव मंदिर में एक भव्य समारोह में शिवलिंग का पुनः प्रतिष्ठा किया गया, जिसकी मुख्य भूमिका समाजसेवी राम महतो ने निभाई। उनकी पहल से मंदिर की आस्था को पुनः जीवंत किया गया, जिससे ग्रामवासियों में खुशी की लहर है।
बताते चले की 1975 में स्थापित इस मंदिर का शिवलिंग कई महीनों से क्षतिग्रस्त था, जिसे बदलकर नए शिवलिंग की स्थापना पंडित बिलाश दास और राम महतो की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर नव कन्या द्वारा कलश यात्रा कर नदी से पानी लाया गया, जिससे वातावरण में आस्था और उत्साह का माहौल बना रहा।समाजसेवी राम महतो ने कहा, “यह मंदिर हमारे समाज की आस्था का केंद्र है और इसका पुनः प्रतिष्ठा करना हमारे लिए गर्व की बात है। मैं सभी ग्रामवासियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस अवसर पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाया।”
इस अवसर पर मनसा महतो, भोलू महतो, विनोद दस, गुरुदेव गोराई, बिशु मंडल, कृष्ण मंडल, रोशन कुमार, रामपद कालिंदी, राकेश आदि ने भाग लिया और मंदिर की आस्था को पुनः जीवंत करने में अपना योगदान दिया।
