
जमशेदपुर | 22 दिसंबर, सोमवार को
बिरसानगर स्थित प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शून्य के अविष्कारक महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कक्षा अरुण से दशम तक के विद्यार्थियों के लिए पहाड़ा दौड़, जोड़-घटाव दौड़, रंगोली, चित्रकला, गणितीय मॉडल निर्माण एवं भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न गणितीय व रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यम तिवारी, असिस्टेंट मैनेजर (स्किल डेवलपमेंट), टाटा स्टील,अनिरुद्ध त्रिपाठी ‘अशेष’ सेवानिवृत्त शिक्षक, शिक्षा निकेतन हाई स्कूल, इंद्रजीत सिंह, अजय प्रजापति, विद्यालय अध्यक्ष भोला कुमार मंडल एवं प्रधानाचार्य अभिलाष गिरी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। गणिताचार्य कुंदन कुमार ने रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को शिक्षा एवं कौशल विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन आचार्य अंजय मोदी द्वारा किया गया।
