
कंदरा स्थित गुरुकुल वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का आज नौवाँ स्थापना दिवस है इस अवसर पर विद्यालय में बच्चों के द्वारा कुछ रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के संस्थापक गोकुल बर्मन ने दीप प्रज्वलित कर किया उसके बाद बच्चे और शिक्षकों का एक समूह सरायकेला जिला स्थित

साहेबगंज में वृद्धाश्रम पहुंचा जहां विद्यालय के द्वारा उन बुजुर्गों के लिए भेंट स्वरूप दैनिकजीवन में उपयोग होने वाले कुछ वस्तुओं को भेंट किया गया आपको बताते चले कि यह वृद्ध आश्रम फुरिडा नामक एक एनजीओ के माध्यम से चलाया जाता है बच्चे उन बुजूर्गों से मिलकर भावुक हो गए वे अपनी भावनाओं को रोक नहीं पाए और उन बुजुर्गों के साथ बातचीत कर अपने विचारों को साझा किया

