
कांड्रा में शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में समाजसेवी डॉक्टर जोगेन्दर प्रसाद महतो द्वारा एक भव्य रैली निकाली गई। यह रैली कांड्रा लाहकोठी बजरंगबली मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई,

जो कांड्रा पंचायत और कांड्रा स्टेशन चौक होते हुए पुनः
कांड्रा लाहकोठी बजरंगबली मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में हरिश्चंद्र विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया रैली में बड़ी

संख्या में छात्र-छात्राओं ने हाथो मे झारखंड राज्य से जुड़े प्रेरणादायक संदेशो वाले बैनर लेकर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

पूरे रास्ते बच्चों ने देशभक्ति और राज्य गौरव से जुड़े नारे लगाए, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। रैली में बच्चो के साथ साथ सखी मंडल की महिलाओं ने भी उत्साह पूर्वक भाग लिया।

सखी मंडल ने नाट्य, गीत और नशा मुक्त संदेशों के माध्यम से इस अवसर को यादगार बना दिया। रैली में शामिल सभी लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा

और आस्था का परिचय दिया।इस अवसर पर बिरसा गीतों की मधुर धुनें गूँजीं, बिरसा मुंडा के जीवन पर आधारित नाटक ने सबका मन मोह लिया,

और नशा मुक्त संदेश से युवाओं को प्रेरणा मिली। रैली को सफल बनाने में समाजसेवी डॉक्टर जोगेंद्र प्रसाद महतो ग्रामीण

महिलाओं बच्चों सखी मंडल की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही वही रैली में कांड्रा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मुर्मू, कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू,

समाजसेवी डॉक्टर जोगेन्दर प्रसाद महतो,कांड्रा पंचायत की मुखिया शांकरी सिंह, कांड्रा पंचायत के पूर्व उप मुखिया सुबोध सिंह,पत्रकार दीदी सोमा प्रमाणिक के साथ सखी मंडल की महिला उपस्थित थीं.
