
गम्हरिया प्रखंड के कांड्रा बाज़ार स्थित जय शनि देव पावन धाम मंदिर कांड्रा बाजार में शनिदेव मंदिर के स्थापना के एक वर्ष पूरा होने पर सुंदरकांड एवं शनि चालीसा पाठ का आयोजन धूमधाम से किया गया। देर शाम जय शनि देव पावन धाम मंदिर कांड्रा बाजार में शनि महाराज की पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

पंडित गौतम मिश्रा एवं रोशन मिश्रा एवं पंडित सोविक मुख़र्जी ने समाजसेवी रोशन प्रसाद साव के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा करायी. रोशन प्रसाद साव ने बताया कि विगत एक वर्षों से लगातार शनि महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना होती आ रही है.

उन्होंन ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को विधि-विधान के साथ शनी महाराज की पूजा अर्चना होती है. ज्ञात हो कि स्थानीय निवासी समाजसेवी रोशन प्रसाद साव द्वारा वर्ष 2024 को कांड्रा बाजार में नीलकंठ बाबा मंदिर के समीप पीपल की पेड़ के नीच शनि महाराज को स्थापित किया था .

भक्त यहां अपने मन्नतें मांगते हैं. भक्तों की आस्था है कि शनि महाराज से सभी मनोकामना पूरी होती है. वही सुंदरकांड, शनि चालीसा पाठ को सुनने के लिए काफी संख्या में महिला एवं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे . वहीं पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी का वितरण किया गया।
मौके पर मुख्यरूप से समाजसेवी रोशन साव, पंडित गोतम मिश्रा, से पंडित सोविक चटर्जी समाजसेवी रति लाल मंडल, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार गुड्डू,सुभाष कालिंदी, भोजोहरी लोहार, गोरी रजक समेत सेकडो की संख्या में भक्तगण उपस्थित रहें
