Oplus_0

सरायकेला खरसावां जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- डुमरा मुख्य मार्ग पर स्थित एसबी ट्रेडर्स के प्रोपराइटर संजय बर्मन को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गोलियों से घायल संजय बर्मन को कांड्रा थाना पहुंचाया. जहां से पुलिस इलाज के लिए टीएमएच ले गई. बताया जाता है कि संजय को दो गोलियां लगी है. एक पैर में और एक जांघ में. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है. इधर गोली चालन की घटना के बाद व्यापारियों में रोष देखा जा रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
