
नोआमुंडी:23 जनवरी: नोआमुंडी प्रखण्ड के नोआमुंडी बस्ती पंच्यायत अंतर्गत गुंडीजोड़ा गांव में फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. मौके पर विभिन्न गाँवों से आये किसानों को फसल सुरक्षा संबंधित से जानकारी ट्रेनर एग्री क्लीनिक जगन्नाथपुर के संदीप कुमार पान के द्वारा दिये गये.मौके पर प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक राज मोहम्मद ,जय श्री लागूरी, ट्रेनर संदीप कुमार पान, किसान मित्र, प्रगति शील किसान,डाकुआ और विभिन्न गाँवों के किसान मौजूद थे.
