
जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र की जन समस्याओ के समाधान एवं क्षेत्र के सर्वागिण विकास मे सार्थक भूमिका निभाने हेतु स्थानीय लोगो की पहल पर मानगो नगर विकास परिषद नामक सामाजिक संगठन का गठन किया गया। यह बैठक कलिका नगर मे सम्पन्न हुई, जिसमे झारखण्ड मानवाधिकार संगठन एवं रोटी बैंक के चेयरमेन मनोज मिश्रा को मुख्य संयोजक बनाया गया है। संगठन मे चार अन्य संयोजक बनाये गए है जिनमे किशोर वर्मा, निभा शुक्ला, विष्णु लाल एवं सुबोध कुमार शामिल है। संगठन को एक माह के भीतर विस्तार करने लिया जायेगा। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नव नियुक्ति मुख्य संयोजक मनोज मिश्रा ने कहा कि मानगो वासी अपने को ठगा महसूस कर रहें है। उन्होने कहा कि कानूनी प्रावधानो के तहत किसी भी मापदंड को पूरा नहीं किया गया और एकाएक मानगो नगर निगम का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। नगर निगम घोषित होते ही जनता से भारी भरकम होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाने लगी, परन्तु उसके एवज मे नागरिकों को किसी प्रकार का नागरिक सुविधा प्रदान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा आज मानगो गंदगी से बजबजा रही है। अब तक वार्ड का चुनाव नहीं हुआ, जिस कारण विकास से जुड़े केंद्र और राज्य के फंड वापस जा रहें है। नगर निगम का अपना भवन नहीं है, अधिकृत पदाधिकारी नहीं है। ऐसे मे नगर निगम की घोषणा किस आधार पर की गयी है, यह यक्ष प्रश्न है। उन्होंने कहा कि मानगो की समस्या और विकास के मुद्दे पर सड़क से लेकर न्यायलय तक जोरदार सामाजिक आंदोलन चलाया जायेगा। उन्होंने कहा है कि हर सोमवार डिमना रोड पांच नंबर रोड मुख्य सड़क पर सुबह 7 से 8:30 तक निःशुल्क ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर का जाँच शिविर लगाया जायेगा, जिसमे संगठन का सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा। बैठक मे काफ़ी मात्रा मे महिलाओं ने भाग लिया।
