
कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा मोड़ टोल प्लाजा के समीप एक अज्ञात बालक 10 वर्षीय को भटकते हुए देखा गया.
जब समाजसेवी बबलू कुमार की नजर बालक पर पड़ी तो वो उसके पास गए और उससे पूछताछ की . पूछे जाने पर वो अपना नाम सागर मांझी जो कि सरायकेला का रहने वाला बता रहा है. समाजसेवी बबलू कुमार और वहां उपस्थित किन्नर के द्वारा बालक को नहलाया गया और साफ कपड़ा पहनाया गया वहीं बबलू कुमार ने इसकी सूचना कांड्रा थाना के सब इंस्पेक्टर विनोद महतो को दी . सूचना मिलते ही कांड्रा थाना के ए0एस0आई गुरुवा मुंडा उक्त स्थान पर पहुंचे और बालक को अपने साथ थाना ले गए.बता दे कि समाजसेवी बबलू कुमार हमेशा लोगों की मदद और सामाजिक कार्य में जुटे रहते हैं. बबलू कुमार की इस काम के लिए लोग उनके काफी सराहना कर रहे हैं
