
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भीमताल में बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।
