
नोआमुंडी माँ मनसा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के द्वारा तुलसी पूजन दिवस कार्यक्रम मनाया गया मंदिर के पुजारी के द्वारा विधिवत्त पूजा अर्चना कर मां तुलसी की भव्य आरती की गई

और भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया मान्यता है कि तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास होता है और उनकी पूजा से भगवान श्री हरि का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस दिन तुलसी का पूजन करने से न केवल घर में समृद्धि आती है बल्कि व्यक्ति के जीवन में मानसिक शांति और सुख की बढ़ोतरी होती है
