
जी.ई.एल. चर्च नोवामुंडी में प्रभु यीशु मसीह का जन्म दिवस बहुत ही हर्ष के साथ मनाया गया। प्रचारक सुशील बारला प्रभु यीशु मसीह के जन्म के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बाइबल में लिखे वचन से बताया कि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया

ताकि जो कोई उस पर विश्वास करें वह नाश न हो परंतु अनंत जीवन पाए। प्रभु यीशु मसीह हम सबको परमेश्वर की ओर से दिया गया उपहार है। जब हम प्रभु यीशु मसीह को ग्रहण करते हैं, उसका विश्वास करते हैं तो हमारा शरीर, प्राण, आत्मा नाश होने से बचाता है।क्योंकि प्रभु यीशु मसीह समस्त मानव जाति के लिए इस दुनिया में आए, अपने प्राण दिया, बलिदान हुआ ताकि जो कोई व्यक्तिगत रूप से उस पर विश्वास करें वो पापों से छुटकारा पाए।इस संदेश के साथ-साथ प्रभु यीशु मसीह की स्तुति और महिमा के गीत गाए गए और प्रचारक द्वारा सभों के लिए विशेष प्रार्थना की गई। सभों ने एक-दूसरे को प्रभु यीशु मसीह के जन्म की शुभकामनाएं दी।
