
नोवामुंडी,22 दिसम्वर: नोवामुंडी काॅलेज में पूर्व सीएम मधु कोडा तथा पूर्व सांसद गीता कोडा ने शिक्षकों एवं शिक्षकेतरकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. पूर्व मुख्यमंत्री सह नोवामुंडी कॉलेज के चेयरमैन मधु कोड़ा व कॉलेज शासी निकाय की अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा ने नैक पियर टीम के पहले चक्र के दौरे को लेकर सभी विभागों की समीक्षा की। इस दौरान बैठक में कॉलेज के कॉमर्स विभाग के एचओडी डॉ मुरारी लाल वैध एवं राजनीतिक विभाग के डॉ मुकेश कुमार सिंह के अतिरिक्त विभागीय स्तर पर अन्य सभी शिक्षकों ने अपने विभाग का प्रेजेंटेशन बारी- बारी से दिया।

इस पर श्री कोड़ा संतुष्ट होकर अन्य विभागों को और भी बेहतर प्रदर्शन करने का सुझाव दिया। इसी कर्म में श्री कोड़ा ने नैक टीम द्वारा होने वाले दौरे पर चर्चा करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास एवं नैक कोआर्डिनेटर प्रोफेसर कुलजिंदर सिंह सहित आर्ट्स एवं कॉमर्स विभाग के सभी प्राध्यापकों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करते हुये कहा कि सभी विभागों को सुसज्जित रखने की दिशा में प्रयास करें।उन्होंने कहा कि हमें हर हाल में नैक टीम द्वारा ए+ या उससे भी अच्छा ग्रेड लेना है,

इसके लिए आप सभी को दृढ़ संकल्प के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभानी है, ताकि सारंडा क्षेत्र में बसे इस कॉलेज के दशा और दिशा में परिवर्तन लाया जा सके। उपस्थित कॉलेज की अध्यक्ष श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोजित विश्वास के दिशानिर्देशों पर टीम वर्षों से काफी मेहनत और लगन से काम कर रही है ,अब किसी भी समय नैक टीम की आने की सूचना मिल सकती है। हमें अब पूरी तरह से तैयार रहना होगा ,ताकि नैक टीम के समक्ष सभी मानदण्डों में खरा उतर सकें।
