
नोवामुंडी,22 दिसम्वर: आदिवासी हो समाज महासभा के आयोजन समिति की आपात बैठक रविवार को मझगाँव स्कूल मैदान में हुई,जिसमें आगामी 18,19 जनवरी को वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई.अध्यक्षता लक्ष्मण बंदिया ने की. महासचिव सोमा कोड़ा ने कहा, अधिवेशन में पहला दिन प्रथम सत्र में समाज में होने वाली शादी विवाह, गैर आदिवासी द्वारा जमीन पर कब्ज़ा इन विषयों पर चर्चा की जाएगी. दूसरा दिन खुला सत्र आयोजन होगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को अलग – अलग जिम्मेदारी देने के लिए विभाग बनाने का निर्णय लिया गया. साथ ही,19 जनवरी को अधिवेशन के अंतिम दिन झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि में रूप में बुलाने का भी एक मत से निर्णय हुआ है. आगामी बैठक 29 दिसंबर को होगी. बैठक में महासभा के केंद्रीय कोषाध्यक्ष चैतन्य कुंकल, अनुमंडल अध्यक्ष भूषण लागुरी, युवा केंद्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेमब्रम, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द बिरुआ, सिकंदर हेमब्रम, पूर्व अनुमंडल अध्यक्ष मंजीत कोड़ा,सामाजिक कार्यकर्ता रमेश जेराई, सुभाष पाठ पिंगुआ, नकुल पिंगुआ, सुरेंद्र पुरती व मरतम जेराई आदि उपस्थित थे.
फोटो- बैठक को संबोधित करते हुये सोमा कोडा
