
नोवामुंडी,7 दिसम्वर: प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में कृषक मित्रों की आवश्यक बैठक शनिवार को आयोजित किया गया. बैठक में धान अधिप्राप्ति में किसानों का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने पर फोकस किया गया. किसानों से लैम्पस में धान क्रय विक्रय हेतु संबंधित सचिव से शीघ्र सम्पर्क स्थापित करने के लिये प्रचार प्रसार करने देने कहा गया. साथ ही, किसानों के बीच बीज़ वितरण में तेजी लाने पर जोर दिया गया. बैठक में कृमिषकों से मिट्टी के नमूना जाँच हेतु एकत्र करानेके अलावा आत्मा और जिला कृषि विभाग के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जिले में कृ षि व खेती से संबंधित चल रही सारी योजनाओं की जानकारी दी गई बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, लैम्पस के अध्यक्ष उपेन्द्र लागुरी सहायक तकनीकी प्रबंधक, किसान मित्र, प्रगतिशील किसान और बीएफएसी के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में, विभिन्न गाँवों के कृ षक उपस्थित थे.
फोटो- बैठक करते कृषि विभाग के पदाधिकारी और गाँवों के किसान
