
नोवामुंडी, 7 दिसम्वर: बंग्लादेश में हिंदु,सिख व जैन समुदाय के लोगों के साथ जिहादियों द्वारा सनातन समाज के लोगो के साथ आये दिन हो रहे हमले के विरोध में नोवामुंडी में सैकडों की संख्या में ग्रामीणों ने जमा होकर आक्रोश रेली निकालकर जताया विरोध.
हिंदुओ की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार और विश्व समुदाय से हस्तक्षेप की मांग की. बांग्लादेश में

अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ सिख जैन और बौद्ध पर बांग्लादेश के जिहादियों के द्वारा लगातार हमले किये जाने के विरोध में सर्व सनातन समाज के सैकड़ो लोगों ने आज नोआमुंडी बाजार में विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया. रैली बाजार मुख्य चौक से होते हुए नोआमुंडी बाजार से बस स्टैंड तक गई और वहां पर सामूहिक रूप से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री यूनुस खान के पुतला को लात घुसो से पीट कर आग के हवाले कर दिया गया.

सभी लोग यूनुस खान मुर्दाबाद हिंदू समाज एक हो इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास को तत्काल रिहा करो आदि नारे लगा रहे थे. माननीय प्रधानमंत्री के नाम से ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी नोआमुंडी को सौंपा गया.

जिसमें हिंदुओं पर हो रहे हैं हमले के विरोध में केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की गयी. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्व सनातन हिंदू समाज के लोग काफी संख्या में मौजूद थे.
फोटो – बंग्लादेशी के प्रधान मंत्री का पुतला दहन करते सनातन धर्म के लोग
