
नोवामुंडी,28 नवम्बर: सीo एचo सीo नोआमुंडी में सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो मांझी ने अपने अधीनस्त चिकित्सकों,नर्सों व स्वास्थ्यकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान नोवामुंडी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सक हरिपद हेंब्रम की अगुवाई में प्रखंड के चिकित्सकों एवं

स्वस्थ्यकर्मियों ने जिला असैनिक शल्य चिकित्सा पदाधिकारी को पुष्प गुछ देकर स्वागत तथा सम्मानित किया गया. बैठक की अध्यक्षता करते हुये डाॅ माझी ने सी एच सी नोवामुंडी के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों जैसे टीकाकरण व

शिशुओं की समुचित देखभाल और गर्भवती महिलाओं,धात्री माताओं की देखभाल आदि कार्यो के कार्य प्रगति की बारिकी से समीक्षा की और विभाग प्रमुखों को अपने कार्यक्रमों में और तेजी लाने का निर्देश दिये. प्रभारी डॉक्टर हरिपद् हेम्ब्रम के अलावा सभी ने बारी बारी से अपने अपने विचार व समस्याओं को सिविल सर्जन के समक्ष रखे गये. अंत में सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो मांझी के द्वारा अस्पताल परिसर में पौधा रोपण किया गया. मौके पर चाईबासा के सिविल सर्जन डॉक्टर सुशांतो मांझी, सी एच सी प्रभारी डॉक्टर हरि पद हेंब्रम,डॉक्टर नागमनी बेहरा सहितसभी स्वास्थ कर्मी मौजूद थे
