
नोवामुंडी,28 नवम्बर: डी.ए.वी.नोवामुंडी ने SGAT 2024 का ओवर आॅल चैम्पियनशिप जीत लिया है | दिनाँक 27 नवम्बर को मिनरल्स एंड माइंस विभाग ओड़िसा के द्वारा बरबिल के रूंगटा कोलोनी में भूवैज्ञानिकों और संबद्ध प्रौद्योगिकीविदों का समाज (SGAT) द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था| इसमें 22 विद्यालय से 44 प्रतिभागी शामिल हुए थे | प्रतियोगिता में क्विज, लेख लेखन , मिनरल पहचानो आदि का आयोजन किया गया था | इसमें टाटा डी.ए.वी. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया | प्रतिभागी कक्षा – 9 के श्रीजा पॉल एवं आत्रेयो सिन्हा ने अपने मार्गदर्शक भौतिकी विषय शिक्षक श्री ज्योति प्रकाश साहू एवं प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भुयान का विशेष धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके उचित मार्गदर्शन में ही ये उपलब्धि हासिल हो पाई है|ज्ञात हो कि श्रीजा पॉल को अव्वल लेख लेखन हेतु विशेष पुरस्कार एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया गया है|प्राचार्य श्री प्रशांत कुमार भुयान ने कहा कि पर्यावरण के प्रति चेतना आज समय की मांग बन गयी है, जिसमें इस तरह के कार्यक्रम अच्छी जागरूकता फैला रहे हैं | हमारा विद्यालय विगत कई वर्षों से उक्त कार्यक्रम का ओवर आल चैम्पियनशिप विजेता रहा है | बच्चों के सर्वांगीण विकास में इस तरह की शैक्षणिक गतिविधियों का बहुत योगदान है। अतः इन गतिविधियों का आयोजन किया गया है। इसमें बच्चों की तथा अभिभावकों की सहभागिता एक शुभ संकेत है। आशा है कि बच्चे आगे भी इस कार्यक्रम से पूर्णतः लाभान्वित होंगे। दोनों विजेता प्रतिभागियों को विद्यालय की मोर्निंग असेम्बली में सम्मानित किया गया | विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा |
