

नोवामुंडी,24 नवम्बर:”षिरजन ‘हो’ जन जातीय खेल महोत्सव” को जन जन तक पहुँचाने और प्रत्येक गाँवों से इस सामाजिक खेल महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भागीधारी के उद्देश्य को लेकर रविवार को जन जातीय समुदाय के युवाओं के द्वारा विशाल बाईक रैली निकाली गयी.

यह रैली सुबह टाटा स्टील नोवामुंडी के बालीझरन में स्थित स्टेडियम से आदिवासी हो समाज युवा महा सभा के शंकर चातोम्बा,षिरजन के अध्यक्ष बुधराम चाम्पिया,सचिव सोनाराम चातोम्बा,कोषाध्यक्ष लक्ष्मण तिरिया,कार्यकारिणी सदस्यों चंद्रमोहन चातोम्बा,रोया लागुरी,भीमसिंह चातोम्बा,रमेश मारली,श्रीराम बारजो और जुरिया सिंकु के संयुक्त में निकाली गयी. रेली में करीब 22 गाँवों के युवक युवती शामिल थे. सामाजिक रैली में 102 मोटरसाईकिल थी और लगभग 250 लोग शिरकत कीं. रैली नोवामुंडी से निकली और भनगाँव चौक पहुँची. यहाँ लोगों को संबोधित किया गया. यहाँ से निकल कर सियालजोडा,जैंतगढ,सोसोपी,जगन्नाथपुर चौक पहुँची और ग्रामीणों को शंकर चातोम्बा ने संबोधित किया. जगन्नाथपुर से कोटगढ,कुटिंगता,डांगोवापोसी गयी. सभी चौक चौराहों पर ग्रामीणों को षिरजन हो जन जातीय खेेल कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया और आगामी 29,30 और 1 जनवरी को विशाल पैमाने पर आयोजित हो रहे महोत्सव में तन व मन से शिरकत करने की अपील की गयी. अंत में रैली नोवामुंडी आदिवासी एसोसिएशन भवन पहुँची और भोजन करने के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया.
