

नोवामुंडी,24 नवम्बर: रविवार को नोवामुंडी में काॅग्रेस और झामुमो के कार्यकर्ताओं ने एक साथ होली औ दिवाली मनायी.

जगन्नाथपुर विधान सभा से काॅग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु की जीत का यहाँ जश्न मनाया गया. कार्यकर्ता काफी जोश में थे.

जमकर आतिशबाजी की और एक दूसरे को अबीर लगाकर तथा मिठाईयाँ खिलाकर जीत की खुशी साझा किये. मंजीत प्रधान के नेतृत्व में पहले राहूल गाँधी,शिवू सोरेन,हेमंत सोरेन तथा सोनाराम सिंकु का जय जय कार किये गये. मौके पर दानिश हुसैन, मंसूर् अंसारी, मो जावेद, सोनू हरि वन्स, सुरेश प्रजापति, फिरोज हुसैन, नौशाद, अफरोज , प्रदीप प्रधान, सोमरा लागुरी,राम गोप,रघुनाथ राउत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे
