
आजसू पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सन्नी सिंह के नेतृत्व में आजसूपा व भाजपा के दर्जनों युवा झामुमो में शामिल हुए. झामुमो में शामिल सभी युवाओं को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया. झामुमो में शामिल होने वालों में जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजा टुडू, सचिव रोबिन हाँसदा व नेपाल गोप, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष राजकिशोर यादव, नगर सचिव प्रिंस यादव, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष रवि हांसदा,

सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सैयद अंसार, जिला आईटी सेल प्रभारी गौरव रजक, आदित्यपुर नगर आईटी सेल प्रभारी अंकित कुमार, सह प्रभारी विजय सिंह, समाजसेवी नवजोत सिंह उर्फ जैकी व उनक़ समर्थक,

रांची के समाजसेवी मंगल सिंह व उनके समर्थकों के अलावा भाजपा के सम्राट कुमार, अजय सिंह, विश्वजीत बेहरा, माणिक जेना, रवींद्र मार्डी, शुभम आदि शामिल है.
