
नोवामुंडी,1 सितम्बर: नोवामुंडी प्रखंड के बूथ नंबर 97 एवं 98 के मतदाताओं के बीच बीएलओ अासवनी मुंडा के द्वारा बंगाली पाड़ा,कोल्हान हाटिंग, तोड़ेतोपा,और प्रखण्ड काॅलौनी में मतदाता सूचना पर्ची का वितरण घर घर किया गया. यह कम वोटिंग वाले बूथ एवं मतदाता है. यहाँ 13 नवंबर को विधान सभा का आम चुनाव है. श्रीमती मुंडा ने कहा, मतदान के दिन महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग लाईन लगायी जाएगी. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के दिन प्राथमिकता दी जाएगी. नेत्र हीन और अशक्त मतदाताओं को वोट डालने के लिए उनके साथ एक वयस्क व्यक्ति को मतदान केंद्र के अंदर साथ जाने की अनुमति होगी. बूथ

नंबर 98 में कुल मतदाताओं की संख्या 686 है. इसमें पुरुष मत दाता 324 है और महिला मतदाता 362 हैं. इसमें 18 वर्ष वाले मतदाताओं की संख्या 14 है. बूथ नंबर 97 उoप्राo विद्यालय तोड़ेतोपा में

कुल मतदाता की संख्या 628 है, जिसमें महिला मतदाता की संख्या 330 है और पुरुष मतदाता की संख्या 298 है. दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 4 है तथा 18+ मत दाता की संख्या 20 है. बूथ नंबर 98 भी कम मतदान वाले बूथ है.
