
नोवामुंडी ,23 अक्टूवर: ओवर ब्रिज नोआमुंडी, नोआमुंडी बाजार,लखनसाई,बंगाली पाडा,तोडेतोपा,फूलबगान और डीवीसी डूकासाई में दिन रात मेन रोड पर घुमने वाले लगभग 13 साल के विक्षिप्त लडके को उनके परिजनों ने बुधवार को ढूंढ लिया. विक्षिप्त लडके जेटेया गाँव के गागासाई के रहने वाले हैं. लडके का नाम नेपाल तिरिया हैं. उनकी माँ बच्चे को भिक्षुक की दशा में देखकर रोने लगी. उनकी माँ सुमी कुई ने बताया, लगभग दो साल पहले नेपाल घर से भाग गया था. लडके की मानसिक स्थिति ठीक नही होने के चलते वह कई मार्तबा वाहनों की चपेट में आने से बच गये थे. कहा,बहुत दिनों से खोजते खोजते आज मिला है, इसलिए इसे लेकर अपने घर जा रही हूँ. बच्चे मिलने से उनकी माँ के चेहरे खुशी से खिल उठे.
