
नोवामुंडी,23 अक्टूवर: बुधवार को नोवामुंडी प्रखंड के बलिझोर पंचायत में नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष शनि लोहार एवं सारंडा मण्डल के अध्यक्ष बीरु सोनार की संयुक्त अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई. बैठक में केंद्र के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के तहत एनडीए प्रत्याशी को समर्थन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य समीर शेख, केंद्रीय सदस्य रोहन दत्ता, श्रमिक संघ अध्यक्ष वीर करुवा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुपमा गुच्छैत, श्रमिक संघ उपाध्यक्ष बापी करुवा, एस सी महासभा अध्यक्ष अरुण करुवा, एस सी महासभा सचिव नंदन करुवा, अल्पसंख्यक अध्यक्ष रिज़वान अंसारी, संजू देवी, दमयंती गोप, अतुल नायक, अभिषेक पान, राहुल सामंत, पिंटू शर्मा, संदीप साव, रमेश ठाकुर व रजीव पटेल उपस्थित थे.
