
जमशेदपुर। मानगो नगर निगम के द्वारा समाज सेवी अंसार खान के नेतृत्व में मानगो के कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। पुरुलिया रोड नंबर 18 मदनी मस्जिद के पास और मदरसा तुल मदीना मस्जिद ऊपर से लेकर नीचे तक, पुरुलिया रोड नंबर 13, मुर्दा मैदान क्षेत्र, बागान शाही रोड नंबर 7, जवाहर नगर रोड नंबर 14, जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14 फॉरेस्ट लाइन इन क्षेत्रों की स्ट्रीट लाइटें को ठीक कराया गया। स्ट्रीट लाइटों को बनाने के लिए मानगो नगर निगम के द्वारा इलेक्ट्रीशियन मोहम्मद शाहिद मंसूरी ऑटो ड्राइवर हेल्पर मोहम्मद फिरोज खान को भेजा गया। अंसार खान का सहयोग अमन ने किया।
