
काली पूजा कमिटी न्यू यूथ क्लब के अध्यक्ष बप्पा पात्रो के प्रयास से कांड्रा पुराना पोस्ट ऑफिस स्टेशन जाने वाले सड़क की आज जेसीबी लगाकर साफ सफाई कराई की गई । बताते चलें कि पुराना पोस्ट ऑफिस स्टेशन जाने वाली सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था ।जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीण और तीनों कमिटी के अध्यक्ष ने नाराजगी दिखाई थी

काली पूजा कमिटी न्यू यूथ क्लब के अध्यक्ष के प्रयास से कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी एंड पावर लिमिटेड द्वारा जेसीबी लगाकर पुरे सड़क से गंदगी के अंबार को सड़क से हटाया गया। सड़क की साफ सफाई हो जाने से स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों ने राहत की साँस ली। अध्यक्ष बप्पा पात्रों और अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी का ग्रामीणों ने आभार जताया ।बताते चले कि कुछ दिन पूर्व संचार भारत न्यूज़ ने इस समस्या को विस्तार से प्रकाशित किया था। ।
