
नोआमुंडी के विभिन्न पूजा पंडालो में महिलाओ ने सिंदूर खेला कर नम आंखों से मां को दी बिदाई नोआमुंडी संग्राम साई, सेन्टर कैंप,और बालीझरन में विशाल काय रावण के पुतले का दहन किया गया रावण दहन देखने के लिए संग्राम साई, सेंटर कैंप और बालीझरन में काफी संख्या में लोग पहुंचे हुए थे रावण दहन के पश्चात सभी भक्त गण नाचते

झूमते मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने को निकल पड़े जोजो कैंप, सेंटर कैंप,और बालीजरण दुर्गा पंडाल की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन टिस्को सेन्टर कैंप इस्थीत डैम मैं। देर रात कर दिया गया टाटा स्टील हेड एडमिनिस्ट्रेशन दीपक श्रीवास्तव और पुलिस प्रशासन की टीम विसर्जन तक रहे और शांति पूर्ण तरीके से विसर्जन करवाए वही नोआमुंडी संग्राम साई की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन देर रात को नोआमुंडी के ऐतिहासिक

ओरिया तालाब में कर दिया गया इस दौरान नोआमुंडी थाना प्रभारी सिद्धांत अपने दल बल के साथ मूर्ती विसर्जन तक विसर्जन जुलूस के साथ रहे और शांति पूर्ण तरीके से विसर्जन संपन्न करवाए मूर्ति विसर्जन के लिए टाटा स्टील के द्वारा क्रेन की व्यवस्था की गई थी ताकि मूर्ति विसर्जन में कोई दिक्कत ना हो वही रविवार को हाट बाजार होने के कारण नोआमुंडी बाजार मां दुर्गा पुजा पंडाल परिसर की मां दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन आज किया जायेगा
