
नोवामुंडी संवाददाता: मझगाँव पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शनिवार की देर रात खैरपाल गाँव में जैंतगढ़ खैरपाल मुख्य सड़क में ओवरलोड स्टोन चिप्स लदे एक हाईवा को जब्त किया है। इसको लेकर जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विनोद तिर्की देर रात करीब 11 बजे रात्रि गश्ती में पुलिस वल संग निकले हुए थे । इस दौरान स्टोन चिप्स लदे हाईवा संख्या जेएच09बीबी 6834 को रोक कर जांच करने लगी,लेकिन हाईवा छोड कर चालक फरार हो गया । जबकि, जांच में उक्त हाईवा में क्षमता से अधिक स्टोन चिप्स लदा पाया गया। इस बावत थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान ओवरलोड स्टोन चिप्स वाहन को जब्त किया गया है। इस पर अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्राचार किया गया है।
